आज दिनांक 25/09/2024 दिन बुधवार को शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा एक व्याख्यान प्रकरण – ” सतत विकास के लिए शिक्षा ” (एन. ई. पी.2020) का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा और मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. सुनील कुमार उपाध्याय (विभागाध्यक्ष, बीएड विभाग ) उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के माल्यार्पण और वंदना के साथ हुई। सर्वप्रथम प्राचार्य जी द्वारा विषय पर छात्र और छात्राओ का मार्गदर्शन किया गया। उसके पश्चात मुख्य वक्ता द्वारा बताया गया कि विकास की इस अंधी दौड़ में हम अपने सीमित संसाधनों को खत्म करते जा रहे है उसे रोकना होगा और हमें अपने आनी वाली पीढी को भूलना नही है I अर्थात हमें अपने संसाधनों का इस प्रकार उपयोग करना है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी भी उसका उपयोग कर सके। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रवीण सिंह द्वारा मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता को धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में विभाग के अन्य सदस्य डा. गौरव सिंह, अजय कुमार उपस्थित रहे। मंच संचालन के रूप में दीपक कुमार ने भूमिका निभाई।