Student Orientation Program In the Department of Chemistry

डी.बी.एस. (पी.जी.) कालेज, कानपुर में रसायन विज्ञान विभाग के तत्वाधान में आज दिंनाक 31.07.2024 को बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के नवीन छात्र-छात्राओ हेतु गुरु-दक्षता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चन्द्र मोहन सक्सेना ने NEP के तहत रोजगार पूरक वक्तब्य प्रस्तुत किये तथा साथ ही विभाग की उपलब्धियो के बारे में जानकारी दी| इस कार्यक्रम का संचालन डा. तमन्ना बेगम ने किया, जिन्होंने छात्रों को रसायन विज्ञान से सम्बंधित नये-नये अविष्कारो के बारे में जानकारी दी| नये छात्र-छात्राओ को NEP के अनुसार Syllabus के विषय में डा.रजनीश कुमार जी ने बताया| लैब की सुविधाओं एवं सुरक्षा के इंतजाम के बारे में डा. सुरेश सिंह जी ने जानकारी दी| विभाग की लाइब्रेरी एवं रिसर्च के बारे में प्रो. अतुल तिवारी एवं डा. एन.पी.सिंह जी ने जानकारी दी| वरिष्ट छात्रों एवं भूतपूर्व छात्रों के बारे में डा. राजेश शुक्ला, प्रो. सपना शुक्ला, डा. शालिनी बाजपेई जी ने जानकारी दी| छात्र-छात्राओ द्वारा पूछे गये सवालो के जवाब डा. अर्चना सक्सेना, डा. सीमा त्रिपाठी, डा. उपेन्द्र कुमार जी ने दी| इस कार्यक्रम में प्रो. पंकज शुक्ला, प्रो. विवेक पाण्डेय, प्रो. सुमन कटियार, डा. अंजली निगम, डा. कल्पना बाजपेई, डा. रेनू कुमारी, डा. पंकज श्रीवास्तव, डा. संजय सिंह, डा. अलका दीक्षित, डा. अंजली मिश्रा, डा. शैलेन्द्र शुक्ला, डा. तृप्ति बिसारिया, डा. उपेन्द्र कुमार, श्री शैलेश मिश्रा, व श्री कमलेश कुमार जी आदि उपस्थित रहे|

Scroll to Top