Poster Presentation

भारतीय वैज्ञानिकों के अद्वितीय योगदान को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से सर सी. वी. रमन फिजिकल समिति के तत्वाधान में भौतिकी विभाग, डी.बी.एस. कॉलेज, कानपुर ने 22 अक्टूबर, 2024 को “Incredible Contributions of Indian Scientists” विषय पर एक पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों के समृद्ध इतिहास से अवगत कराना है, साथ ही उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। पोस्टर प्रतियोगिता छात्रों की शैक्षणिक अभिव्यक्ति को विकसित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक होती है।

इस प्रतियोगिता में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों के 33 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और भारतीय भौतिकी के वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करते हुए, अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ छात्रों का चयन मौलिकता, प्रस्तुति की स्पष्टता, वैज्ञानिक सटीकता और समग्र प्रभाव जैसे विभिन्न बिंदुओं के आधार पर तीन न्यायाधीशों के पैनल द्वारा किया गया। इस पैनल में डॉ. निरूपमा सक्सेना, डॉ. ए.पी. श्रीवास्तव, भौतिक विज्ञान विभाग के शिक्षक, और डॉ. माधुरी यादव, जूलॉजी विभाग की शिक्षिका, डी.बी.एस. कॉलेज, कानपुर शामिल थे। प्रतियोगिता में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों में निम्नलिखित विजेताओं का चयन किया गया।
स्नातक श्रेणी
*प्रथम पुरस्कार: भाव्या त्रिपाठी
*द्वितीय पुरस्कार: सुधीर प्रजापति
* तृतीय पुरस्कार: अंशिका राज गौतम
स्नातकोत्तर श्रेणी
*प्रथम पुरस्कार: ऋचा यादव
*द्वितीय पुरस्कार: प्रेरणा मिश्रा
* तृतीय पुरस्कार: आकांक्षा सिंह

प्रो. प्रज्ञा अग्रवाल,अध्यक्षा, भौतिक विज्ञान विभाग के निर्देशन में, प्रतियोगिता का सफल आयोजन निम्नलिखित संकाय सदस्यों के समर्पित प्रयासों से संभव हो सका ।

*डॉ. ओ.पी.गुप्ता
*डॉ. स्वदेश कुमार गुप्ता
*डॉ. महेंद्र कुमार
*डॉ. अभिषेक जौहरी
*डॉ. ज्योति मिश्रा
          

Scroll to Top